फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अजीम की दमदार पारी से कॉसमॉस स्टार्स की शानदार जीत

विज्ञापन
अजीम और प्रांशु
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट मैदान पर आयोजित कॉसमॉस क्रिकेट कप खेला जा रहा है। बृहस्पतिवार को अजीम की दमदार पारी की बदौलत कॉसमॉस स्टार्स ने कॉसमॉस जायंट्स को आठ विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जायंट्स की टीम 34.1 ओवर में 181 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से प्रांशु शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। गेंदबाजी में देव शाक्य और हर्ष बघेल ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि किंग रतन ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार्स की टीम ने मात्र 24 ओवर में दो विकेट खोकर 186 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अजीम खान ने नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली, जबकि समीर ने 62 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से रितेश यादव और कोनार्क भारद्वाज को एक-एक सफलता मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अजीम खान को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व प्रांशु शर्मा को संघर्षशील खिलाड़ी का सम्मान प्रदान किया गया।

अजीम और प्रांशु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें