कस्बे के मोहल्ला काजी में एक मकान में पशु काटने की जानकारी पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला काजी में कासिम के मकान में पशुओं को काटे जाने की जानकारी पुलिस को हुई। इस पर कोतवाली प्रभारी डीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे आरोपियों को पुलिस के पहुंचने की जानकारी हुई मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पशु का मीट, तराजू, बांट व छुरिया आदि बरामद कर लिए।
पुलिस ने आस-पास मामले की जानकारी की। वहीं भागे हुए आरोपियों के बारे में पता गया। जिसमें बताया गया कि मौके से भागे हुए आरोपी कासिम, बबलू, नदीम व फारूख हैं। इसके अतिरिक्त अन्य आरोपी था जिसकी जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के द्वारा भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगे।