फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एटा में रिश्वत ले रहा था भ्रष्ट लेखपाल, चुपके से बन गया वीडियो...अब हो रहा वायरल

Thu, 10 Oct 2024 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में भ्रष्ट लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो बन गया। इस बात की उसे भनक तक नहीं लग सकी। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
रिश्वत लेता लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव सिमराव निवासी विधवा महिला से क्षेत्र के लेखपाल ने आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए 500 रुपये वसूल लिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने एसडीएम से शिकायत भी की है।
विज्ञापन


सिमराव के मजरा जात गांव नगला क्यार निवासी लक्ष्छो देवी ने बताया कि आय प्रमाण बनवाने के लिए जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था। जिसकी रिपोर्ट लगवाने के नाम पर लेखपाल राजकुमार बघेल ने 500 रुपये की रिश्वत मांगी। लेखपाल को अपनी मजबूरी बताई, लेकिन लेखपाल ने साफ कह दिया कि जब तक 500 रुपये नहीं दोगी, रिपोर्ट नहीं लगाऊंगा। आवेदन को निरस्त कराने की धमकी भी दी। मजबूरी में अपने नाती से 500 रुपये दिलवाए। एसडीएम विपिन मोरल ने बताया वायरल वीडियो और आरोपाें की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें