फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: तीन बार में भी नहीं मिली सही मार्कशीट, असमंजस में छात्र...विश्वविद्यालय के लगा रहे चक्कर

Wed, 18 Jun 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय का हाल भी गजब का है। तीन बार में भी छात्रों को मार्कशीट नहीं मिल पा रही हैं। रोजाना छात्रा अपनी समस्या को लेकर विश्वविद्यालय में भटकते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को चुकाना पड़ रहा है। रोज दर्जनों छात्र अपनी समस्या को लेकर विवि में भटकते नजर आते हैं। एमए योगा के एक छात्र के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। विवि की गलती की वजह से वह बार-बार चक्कर लगाने पर मजबूर है।
विज्ञापन



 

विश्वविद्यालय से सत्र 2022-24 में आशीष प्रिंस ने योगा से एमए किया था। उनका कहना है कि परिणाम विवि ने 2024 में जारी किया। विवि से मूल अंकतालिका प्राप्त हुई, जिसमें ऑनलाइन अंकतालिका से इतर नंबर दिए गए थे। इसकी शिकायत परीक्षा नियंत्रक से की तो उन्होंने सही कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर


 

भगवान राम से लगाई थी गुहार
छात्र ने बताया कि करीब दो महीने तक जब अंकतालिका में संशोधन नहीं हुआ तो मैंने भगवान राम से गुहार लगाते हुए पत्र लिखा। इसके बाद विवि प्रशासन ने एक रात में ही अंकतालिका को अपडेट कर दिया। नई अंकतालिका में मुझे पहले से ज्यादा अंक दे दिए।

ये भी पढ़ें -   Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण

 
विज्ञापन

तीसरी बार फिर से बदल दी अंकतालिका
आशीष प्रिंस ने बताया कि सोमवार को विवि की वेबसाइट पर अपनी अंकतालिका देखी तो तीसरी बार फिर से उसे बदल दिया गया। इस बार पिछली अंकतालिका की अपेक्षा कम अंक दिए हैं। छात्र का कहना है कि अब मैं अधिकारियों से पूछ रहा हूं कि तीनों अंकतालिकाओं में से कौन सी सही है। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि अंकतालिका में गलत अंक अपडेट होने की शिकायत मिली है। जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें