फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना वायरस के नौ और मरीज मिले, अब तक 77 संक्रमित

Sun, 07 Jun 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में अनलॉक-वन के साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज से बढ़ी है। जिले में शनिवार को नौ और कोरोना संक्रमित मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 पर पहुंच गई। इनमें से 46 का उपचार चल रहा है, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। 28 मरीज ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन


नए कोरोना मरीजों में से दो को आइसोलेशन लेवल- एक अस्पताल सीएचसी भोगांव और सात को क्वारंटीन हाउस भोगांव में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी और एसपी ने आइसोलेशन वार्ड की जानकारी जुटाने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पुलिस बल के साथ भ्रमण भी किया। 


हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। आइसोलेशन लेवल एक में 35 मरीजों का उपचार चल रहा है तो क्वारंटीन हाउस भोगांव में नए बनाए गए आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में आठ संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इसके अतिरिक्त तीन संक्रमितों को
विज्ञापन

सैफई में उपचार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

कहां से कितने मिले संक्रमित 

औंछा के गांव नगला मिंते में - दो 
मैनपुरी के औडेंय में- दो 
भोगांव चुंगी क्षेत्र में - एक 
कुरावली के गांव अलूपुर में- एक
करहल के मोहल्ला खेड़ा में- एक 
भोगांव के रकरा में- एक 
बेवर कस्बा में- एक

आंकड़े
जिले में अब तक 77 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 
03 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत 
28 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद हुए ठीक 
46 कोरोना संक्रमितों का चल रहा है इलाज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें