फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पुलिस लाइन मेस की महिला रसोइया भी संक्रमित, सब्जी मंडी के आढ़ती में संक्रमण

Tue, 28 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • नामनेर में एक ही परिवार के तीन, एसएन का सफाईकर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव।
  • पुलिस लाइन का पुरुष रसोइया (फॉलोअर) भी संक्रमित मिल चुका है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को मिले कोरोना वायरस के नए आठ मरीजों में पुलिस लाइन की महिला रसोइया (फॉलोअर) और सिकंदरा मंडी का आढ़ती शामिल है। इनके अलावा नामनेर में सात साल की बच्ची सहित एक परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। गोकुलपुरा में मार्बल कारीगर संक्रमित निकला। शाहगंज, बेलनगंज और फ्रीगंज में भी संक्रमित मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस लाइन में एक रसोइया पहले संक्रमित मिल चुका है। उसी के साथ काम करने वाली महिला रसोइया अब पॉजिटिव आई है। कुल छह रसोइयों की मेस में 150 सिपाहियों का खाना बनता है। इनमें से 94 को अब तक क्वारंटीन किया जा चुका है। सभी छह रसोइयों के सैंपल लिए गए हैं।

फाउंड्री नगर के गोकुलनगर निवासी आढ़ती संक्रमित मिला है। उसकी सिकंदरा सब्जी मंडी में आढ़त है। कुछ दिन पहले तक आढ़त पर बैठ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर वो खुद एसएन मेडिकल कॉलेज गए और सैंपल दिया। उन्हें और उनकेपरिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। घर के पास पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पत्रकार की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

शाहगंज के प्रह्लाद नगर निवासी पत्रकार की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके साथ ही रहने वाला उनका भतीजा मैनपुरी जिला अस्पताल में चिकित्सक है। वो पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। गोकुलपुरा में मार्बल कारीगर संक्रमित मिला है। वह भी तबीयत बिगड़ने पर खुद सैंपल देने के लिए गया था। 

इसी तरह बोदला में भी 40 वर्षीय व्यक्ति खुद सैंपल देने के लिए गया और पॉजिटिव निकला। बेलनगंज में भी एक संक्रमित मिला है। नामनेर में एक ही परिवार के तीन सदस्य मिले हैं। परिवार का मुखिया पहले ही संक्रमित पाया जा चुका है। उसकी सात साल की बच्ची में भी संक्रमण मिला है।

मरीज संक्रमित मिलने पर डायलसिस यूनिट सील

ताजगंज स्थित एक अस्पताल में 23 अप्रैल को डायलिसिस कराने वाला युवक संक्रमित मिला है। इस पर यूनिट को सील कर कर्मचारियों को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। युवक बेलनगंज का निवासी है।
 

हॉटस्पॉट में होगी पूल टेस्टिंग

हॉटस्पॉट में रहने वालों का कोरोना टेस्ट घर बैठे होगा। इनकी सैंपलिंग के लिए मोबाइल यूनिट घर जाएगी। फिलहाल तीन यूनिटें हर रोज 150 सैंपल लेंगीं। इसके अलावा पूल टेस्टिंग में भी इन मोबाइल यूनिट की मदद ली जाएगी। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि एक यूनिट का एसएन व दो मोबाइल यूनिट का संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा। एक यूनिट में ड्राइवर व डॉक्टर समेत तीन कर्मी होंगे। यूनिट उन इलाकों में जाएंगी, जहां ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सब्जी, दूध बेचने वालों की भी जांच होगी

मोबाइल यूनिट से डोर-टू-डोर डिलीवरी करने वालों की पूल सैंपलिंग भी होंगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सब्जी, दूध, फल एवं अन्य वेंडर्स की पूल टेस्टिंग के लिए उन्हें एक खुले स्थान पर बुलाया जाएगा। वहां पहले सैनिटाइजेशन होगा। फिर वहां वेंडर्स की समूह में सैंपलिंग होगी। तीनों मोबाइल यूनिटें रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) और एसपी सिटी की निगरानी में काम करेंगी।
 
4500 रुपये में प्राइवेट लैब में कराएं जांच

जिलाधिकारी ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति प्राइवेट लैब लाल पैथोलॉजी और पैथकाइंड से कोरोना टेस्ट करा सकता है। सोमवार तक इन लैब से 25 टेस्ट हुए हैं। इनमें आठ पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट लैब के लिए टेस्ट फीस 4500 रुपये तय की गई है। इससे अधिक फीस नहीं वसूली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें