फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित वृद्ध की शनिवार तड़के मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। उनके एक पुत्र ने क्वारंटीन सेंटर से जाकर अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी कराई।
कोरोना संक्रमित वृद्ध के एक बेटे की पांच दिन पहले मौत हो गई थी। हनुमानगंज क्षेत्र स्थित में वृद्ध के मकान की गली को सील कर दिया गया है। उनकी मौत के बाद संक्रमण से जिले में अब तक छह मौत हो चुकी हैं।
हनुमानगंज निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वृद्ध को सांस फूलने की शिकायत थी। शनिवार सुबह वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।