फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अब सिर्फ 250 मीटर का होगा हॉटस्पॉट क्षेत्र, लक्षण मिलने पर ही होगी कोरोना जांच

Tue, 26 May 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पहले एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एक से तीन किलोमीटर का दायरा था निर्धारित
  • फिर 400 मीटर का हॉटस्पॉट किया गया, अब इसे घटाकर 250 मीटर कर दिया 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा भी कम कर दिया गया है। प्रशासन ने नई गाइडलाइन के तहत इसे 250 मीटर का कर दिया है। इससे पहले 400 मीटर किया गया था। 

विज्ञापन


हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा लगातार कम हो रहा है। 400 मीटर से पहले एक से तीन किलोमीटर का क्षेत्र निर्धारित था। नई व्यवस्था में सैंपल भी उन लोगों के ही लिए जाएंगे जिनमें लक्षण नजर आ रहे होंगे।


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र की लगातार समीक्षा हो रही है। अब एक पॉजिटिव केस मिलने पर वहां 150 से 250 मीटर दायरे में बैरिकेडिंग की जाएगी। बाकी इलाका खुला रहेगा। 
विज्ञापन


वहां रहने वालों के लिए आने-जाने का एक ही रास्ता होगा। बीते सप्ताह प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा 400 मीटर किया था। इसे अब और कम किया गया है।

विज्ञापन

हॉटस्पॉट में सैंपलिंग भी हुई कम

प्रशासन ने सैंपलिंग का तरीका भी बदल दिया है। पहले हॉटस्पॉट में रहने वाले हर व्यक्ति की सैंपलिंग हो रही थी। जांच में लगातार संक्रमित भी निकल रहे थे।

लेकिन नई गाइडलाइन का हवाला देते हुए प्रशासन ने हॉटस्पॉट में रहने वाले हर व्यक्ति की सैंपलिंग बंद कर दी है। इससे सैंपल साइज भी घट गया है। अब सिर्फ उन्हीं लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण हैं।

बिना लक्षण वालों से ज्यादा खतरा

लक्षणों के आधार पर सैंपलिंग होने से संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है। आगरा में कई ऐसे संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखे, लेकिन उनके टेस्ट पॉजिटिव आए। ऐसे में इन लोगों के संपर्क में आने से अन्य लोगों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें