फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, 67 नए लोग हुए संक्रमित, एसएसपी भी पॉजिटिव

Sun, 08 Nov 2020 09:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। 67 नए संक्रमित भी मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। एसएसपी ने रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपचार के लिए वह होम आइसोलेट हो गए हैं। शनिवार को कुल 67 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि एसएसपी बबलू कुमार की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही हैं। उनके संपर्क में आने के बाद डीएम कंपाउंड में जिलाधिकारी ने भी खुद को 48 घंटे के लिए होम क्वारंटीन कर लिया है। 


शनिवार को शाहगंज निवासी 59 साल वर्षीय कोरोना मरीज की मृत्यु हो गई। वह हृदय की बीमारी से भी पीड़ित थे। जिलाधिकारी ने बताया कि सांस की तकलीफ के कारण हृदयघात होने से कोरोना मरीज की मौत हुई है। जिले में अब संक्रमित मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 149 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि 67 नए मरीज और मिलने कुल मरीजों का आंकड़ा 7658 पहुंच गया है। 7021 मरीज संक्रमति होने के बाद ठीक हो चुके हैं। 488 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 2.86 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के संक्रमित होने से हड़कंप 
आगरा एसएसपी बबलू कुमार के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। एसएसपी के साथ एस्कॉर्ट में पुलिसकर्मी रहते हैं। इसके अलावा पीआरओ और चालक भी हैं। एसएसपी ने हाल ही में प्रेस वार्ता भी की थी। इसके अलावा बैठकों में भी गए थे। उनके कोरोना संक्रमित आने पर उनके संपर्क के लोग भी अपना टेस्ट कराने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि किसी में लक्षण नहीं है। उनके आवास पर भी फालोअर के अलावा 50 पुलिसकर्मी रहते हैं। वह भी चिंतित हैं। एसएसपी की पत्नी और सास में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उनके दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सर्दी की दस्तक के साथ बढ़ी संक्रमण की रफ्तार

सर्दी के दस्तक देते ही संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। नवंबर के छह दिन में कोरोना वायरस के 343 मरीज मिले हैं। इस महीने की पहली तारीख को 48 मरीज थे, छह नवंबर को 79 मरीज मिले। विशेषज्ञ त्योहार पर यह संख्या और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।

इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने दिवाली से पहले बाजारों में भीड़ और सर्दी बढ़ने पर कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने की आशंका जताई थी। नवंबर के छह दिनों में संक्रमण की दर डेढ़ गुनी बढ़ गई है। संक्रमित होने वालों में अधिकांश की उम्र 30 से 50 साल की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें