फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लॉकडाउन उल्लंघन में जिस युवक को पकड़ा, वो निकला संक्रमित, थाने में मचा हड़कंप

Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव  
थाने के दरोगा सहित 25 पुलिसकर्मी और होमगार्ड क्वारंटीन में
विज्ञापन
कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में रखा, वो कोरोना पॉजिटिव निकला। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी मिलने पर थाने में हड़कंप मच गया। दरोगा सहित 27 पुलिसकर्मी और होमगार्ड को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। इनमें चार महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


थाना रामगढ़ क्षेत्र में 14 अप्रैल को लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में एक युवक पकड़ा गया था। पुलिसकर्मी उसे थाने लेकर आए थे। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था। कोहिनूर रोड निवासी यह युवक हॉटस्पॉट एरिया में संक्रमित के संपर्क में आने के कारण क्वारंटीन में रखा गया था। इसका नमूना जांच के लिए भेजा गया। 21 अप्रैल को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

इस पर युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए लोगों की तलाश की तो बृहस्पतिवार शाम थाना रामगढ़ जांच के दायरे में आ गया। जानकारी पर एसएचओ रामगढ़ सहित उस शिफ्ट में काम करने वाले 27 पुलिसकर्मी एवं होमगार्डों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में अब 715 मुकदमे 

अब एसएचओ के क्वारंटीन होने पर एसएसपी सचिंद्र पटेल ने लाइन से अनूप कुमार तिवारी को थाने भेजा है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने बताया थाना रामगढ़ पुलिस 14 अप्रैल को जिस युवक को लेकर आई थी। जांच में वो कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस कारण उस शिफ्ट में एसएचओ सहित 27 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। 

लॉकडाउन का एक माह पूरा चुका है। इस दौरान फिरोजाबाद पुलिस ने जहां सख्ती बरती, तो वहीं कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आए। 24 मार्च से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन उल्लंघन के 715 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि 1460 आरोपी गिरफ्तार हुए। कई वाहनों के चालान भी काटे गए। 

सुहाग नगरी में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के दो मरीज और मिले हैं। एक मरीज नक्कारची टोला और दूसरा इंदिरा नगर का रहने वाला है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है। इनमें एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें