फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना की जद में 'खाकी', फालोअर में संक्रमण के बाद 90 सिपाही क्वारंटीन

Sun, 26 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पुलिस लाइन मैस के फालोअर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। शनिवार को 90 सिपाहियों को क्वारंटीन कर दिया गया। सात फालोअर के नमूने लिए गए। पुलिस लाइन परिसर को पूरे दिन सैनिटाइज किया गया। 
विज्ञापन


आगरा में कोरोना संक्रमण की जद में पुलिसकर्मी भी आने लगे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन का फालोअर कोरोना संक्रमित पाया गया। वह रोजाना 150 तक पुलिसकर्मियों के लिए भोजन तैयार करता था। ऐसे में अन्य पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की आशंका है। 

शनिवार को मैस में खाना खाने वाले 90 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया। इनको पुलिस लाइन में ही अलग-अलग रखा गया है। सात के नमूने लेकर उनको भी क्वारंटीन किया गया है। पुलिस लाइन परिसर से लेकर मैस और बैरकों को सैनिटाइज भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मैस में खाना खाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची बनाई जा रही है। सभी को क्वारंटीन किया जाएगा। फालोअर कहां से संक्रमित हुआ है, इसका पता किया जा रहा है। 

घर के सामने से खरीदता था सब्जी
 
कोरोना संक्रमित फालोअर जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। वह घर के सामने ही लगने वाली दुकान से घर के लिए सब्जी खरीदता था। आशंका है कि सब्जी खरीदने के दौरान ही संक्रमित हुआ है। पुलिस उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

देहात से आती है पुलिस की सब्जी 

पुलिस लाइन की मैस के लिए सब्जी देहात से आती है। इस दौरान संक्रमण से बचाव का पूरा ख्याल रखा जाता है। जो पुलिसकर्मी सब्जी लेकर आते हैं, वह सावधानी बरतते हैं। मास्क पहनते हैं। हाथों को सैनिटाइज करते हैं। सब्जी को भी अच्छी तरह से धोने के बाद ही मैस में लेकर जाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें