फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 22 नए मरीज मिले, अब तक 573 संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, सीएचसी फरह का कर्मचारी भी हुआ संक्रमित 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा की नगरी मथुरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 22 नए कोरोना संक्रमण के मरीज सामने पाए गए। नए मरीजों में वृंदावन के भी लोग शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 573 हो गई है।

विज्ञापन

 
वृंदावन के गोपीनाथ बाग निवासी 59 वर्षीय महिला, महोली रोड निवासी 24 वर्षीय युवक, गोविंद नगर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। छाता निवासी 23 वर्षीय महिला, धौलीप्याऊ निवासी 25 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 


लाल दरवाजा निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 14 वर्षीय किशोरी और 62 वर्षीय वृद्ध शामिल है। बीएसए कालॅेज रोड निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। नवनीत नगर में 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

राधानगर में भी एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं। इनमें 50 वर्षीय और 33 वर्षीय महिला के साथ 31 वर्षीय युवक शामिल है। सदर बाजार की 43 वर्षीय महिला, नंदगांव के सुरवारी निवासी 55 वर्षीय महिला, मथुरा शहर से 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

मथुरा के गोविंद बाग की 44 वर्षीय महिला और वृंदावन निवासी 62 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  वृंदावन के रमणरेती आश्रम से वृद्ध, सपना इन्क्लेव मथुरा से 34 वर्षीय महिला, गायत्री विहार निवासी व्यक्ति, चंदनवन फेस वन निवासी 25 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। 

फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का 35 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित हुआ है। कोरोना मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी परिसर को सैनिटाइज कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि सभी कार्यालयों, आवासों में छिड़काव कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें