फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना का प्रकोप, 20 नए मरीज मिले, वृंदावन के 90 वर्षीय संत की मौत

Sun, 05 Jul 2020 11:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • दो आशा कार्यकर्ता, दो बंदी और वृंदावन के निजी अस्पताल के 92 साल के स्वामी पॉजिटिव केसों में शामिल
विज्ञापन
coronavirus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में शनिवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें तीन जांच रिपोर्ट निजी लैब से आईं हैं। पॉजिटिव केसों में दो आशा कार्यकर्ता, दो बंदी, फार्मासिस्ट की पत्नी व बेटी और वृंदावन के निजी अस्पताल के 92 साल के स्वामी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है। इधर, शुक्रवार को पॉजिटिव आए वृंदावन के एक निजी अस्पताल के 90 वर्षीय संत की शनिवार की शाम मौत हो गई। इससे जिले में संक्रमित मृतक संख्या 14 पर पहुंच गई है। 


सीएचसी नौहझील में कार्यरत और फरह के गांव बिरोनी खुर्द निवासी आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित मिली। गांव के अलावा संक्रमित आशा अस्पताल में भी कई लोगों से मिली थी। आशा के संपर्क में आने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौंख निवासी स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की पत्नी और बेटी भी संक्रमित मिली हैं। इससे पहले फार्मासिस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। छाता से 63 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर के बैंक कालोनी निवासी युवक, भूतेश्वर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और 16 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

फरह के गांव फातिहा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, कोसीखुद के अस्थाई जेल में निरुद्ध दो बंदी युवक, टैकमेन सिटी से महिला, मथुरा शहर से एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। वृंदावन के 92 वर्षीय संत संक्रमित मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें