मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी ऑफिस के बाबू और जेल के 11 बंदी सहित 37 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी आइसोलेशन में भर्ती कराया हैं। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनवाई जा रही है।
एसपी ऑफिस के बाबू के कोरोना संक्रमण की जांच जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से की गई थी। इसमें वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उनकी जांच करवाई तो इसमें भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
कमालपुर में एक महिला और बिलराम निवासी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी इलाकों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करके प्रशासन ने सील कर दिया है। संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। उधर, सभी संक्रमितों के आसपास के इलाकों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: शुगर-बीपी के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा कोरोना संक्रमण, आगाह कर रही यह रिपोर्ट