देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मथुरा जिले के एक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही युवक भाग गया। टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। ग्रामीणों ने युवक को कोरोना संदिग्ध बताया है।
स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि मांट क्षेत्र के एक गांव में दूसरे प्रदेश से युवक आया है। वो अस्वस्थ है। सूचना पर मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम अधीक्षक डॉ. विकास जैन के नेतृत्व में गांव पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख युवक भाग खड़ा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काफी देर तक तलाश की गई, वो नहीं मिला। डॉ. विकास जैन ने बताया कि इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। उधर, पुलिस उक्त युवक की तलाश में जुटी है।