फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Agra: ताजनगरी में कोरोना के तीसरे चरण का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जताई चिंता

Fri, 24 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सीएमओ ने कहा कि आगरा में तीसरे चरण (सामुदायिक संक्रमण) का खतरा पैदा हो गया है। नए इलाकों में संक्रमण पुराने संक्रमितों के संपर्क से जा रहा है। 
विज्ञापन
हॉटस्पाट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। शहर के मस्ता की बगीची, मंडी सईद खां और मोतिया की बगीची में मरीज मिले हैं। यहां पहले संक्रमण नहीं था। ताजगंज के राजरई में भी संक्रमित मिले हैं। शहर के अलावा देहात में भी संक्रमण बढ़ रहा है। मलपुरा के ककुआ में भी संक्रमित पाए गए हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के तीसरे चरण का खतरा जताया है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर मुकेश वत्स का कहना है कि आगरा में संक्रमण अब घनी बस्तियों में भी पहुंच गया है। यह चिंता की बात है। तीसरे चरण (सामुदायिक संक्रमण) का खतरा पैदा हो गया है। नए इलाकों में संक्रमण पुराने संक्रमितों के संपर्क से जा रहा है। 

चिकित्सकीय सेवाओं से जुड़े लोगों के संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि वे मरीजों के बीच में रहते हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ है। काफी लोग संक्रमित हो गए। कुल संक्रमितों की संख्या ज्यादा है, इसलिए उनके संपर्क में आए लोग भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन


सतर्कता के साथ घरों में रहें 

सीएमओ ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में हैं क्योंकि मरीजों के संपर्क का पता है। लोगों को चाहिए कि वे घरों में ही रहें और सतर्क रहें। आसपास नजर रखें, संक्रमित क्षेत्र की तरफ जरूरी काम से भी न जाएं। घर में कोई सामान लाए हैं, जो उसे सैनिटाइज करें।

 

बृहस्पतिवार को नौ मरीज मिले

बुधवार को 19 मरीज मिले थे। बृहस्पतिवार को नौ पाए गए। इनमें से चार मूलचंद हॉस्पिटल के संपर्क में आकर संक्रमित हुए। ये कमला नगर, आनंदपुरम शाहगंज और सदर भट्टी केहैं। लोहामंडी के नगला गंगाराम में जिला अस्पताल से संपर्क पहुंचा है। 

यहां 48 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। घटिया आजम खां में दो और संक्रमित मिले हैं। यह इलाका पहले से हॉटस्पॉट है। जिस फ्रीगंज में सब्जीवाला संक्रमित मिला, उसी के पास बेलनगंज के फ्रीगंज रोड पर एक और युवक मिला है।

शाहगंज के केदारनगर का युवक भी संक्रमित मिला है। शाहगंज के संक्रमित युवक के संपर्क के महाराष्ट्र का युवक संक्रमित मिला है। वो यहां रह रहा है। नए इलाकों में संक्रमित मिलने के बाद इन सभी जगह बल्लियां लगा दी गई हैं। पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। अब इन्हें हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा।

संक्रमण की स्थिति
- जमाती             : 104
- श्रीपारस हॉस्पिटल :  92
- स्वास्थ्यकर्मी       :  43
- फतेहपुर सीकरी    : 36
- विदेश से आए लोग : 26
- एसआर हॉस्पिटल :  09
 
विज्ञापन

आगरा-मथुरा बार्डर सील किए गए

मथुरा में कोरोना का एक और मरीज मिलते ही आगरा-मथुरा सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कुल पांच रास्तों से आगरा और मथुरा के बीच आना-जाना हो सकता है। इन सभी पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इन रास्तों पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। 

बल्देव सहित कई सीमाओं पर आसपास रहने वालों को भी इस संबंध में सतर्क किया गया है। पुलिस द्वारा आगरा बार्डर से सटे सेहत गांव, कंजौली घाट तथा नेरा बार्डर को सील कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने एनएच-2 तथा एक्सप्रेसवे की सीमाएं भी सील कर दी हैं। 

मथुरा के एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि हमने आगरा से आने-जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए हैं। अब इन रास्तों से कोई भी व्यक्ति आ जा नहीं सकेगा। सीमाओं की सीलबंदी में प्रत्येक स्थान पर एक दर्जन पुलिसकर्मियों तैनात किया गया है। 

रोस्टर सिस्टम से यहां पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विशेष परिस्थिति में यदि कोई व्यक्ति सीमा को पार भी करेगा तो उसकी बाकायदा जानकारी रखी जाएगी और स्क्रीनिंग के बाद ही वह आगरा आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें