आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। पिछले कुछ दिनों से रोज एक-दो संक्रमित मरीज की मौत हो रही है। शनिवार को हरीपर्वत क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या 49 हो गई।
शहर और देहात में 12 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 957 पर पहुंच गया। नए मरीजों में पांच महिलाएं और सात पुरुष हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दो मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक 813 ठीक हो चुके हैं। 95 का उपचार चल रहा है।
शहर के सिरकी मंडी, कमला नगर, खेरिया, ताजगंज, बोदला, सोहल्ला, दयालबाग में संक्रमित मिले हैं। संक्रमण बढ़ता देख प्रशासन विचार कर रहा है कि शहर में कुछ और छूट दी जाए या नहीं। इस पर रविवार को ही फैसला होना है।