आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का कहर बरप रहा है। शनिवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। पहली बार 24 घंटे में करीब 400 नए मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार के करीब पहुंच गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार पार कर गया है।
ताजनगरी में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज मिले है। जिले में अब तक 13080 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 10986 ठीक हो गए। नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ उनके ठीक होने के दर में गिरावट आ रही है। स्वस्थ होने की दर 83.99 फीसदी रह गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा प्रभारी संक्रमित हो गए हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी भी संक्रमित हुए हैं। शिक्षा भवन को बंद करा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यालय को सैनिटाइज कराने और स्टाफ की कोरोना की जांच कराने के लिए लिखा गया है।