फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: 24 घंटे में संक्रमण से चार मरीजों की मौत, 551 लोग संक्रमित मिले

Sat, 01 May 2021 12:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। बीते 24 घंटे में 551 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई। इनमें कृष्णा नगर निवासी एक महिला की केडी मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई, जबकि नयति में एक युवक कोरोना से लड़ते हुए कोरोना से जंग हार गया। दामोदरपुरा निवासी एक वृद्ध की वृंदावन के कोविड अस्पताल में कोरोना से मृत्यु हो गई। वृंदावन निवासी एक वृद्ध की दिल्ली एनसीआर के अस्पताल मौत हो गई। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना के 551 संक्रमित मिले हैं। मथुरा शहर में 212 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जनपद के प्रकाश नगर, राधिका बिहार, राधापुरम स्टेट, गोविंद नगर, कृष्णानगर, चंदनवन,  पुरानी छावनी भूतेश्वर, दलपत खिडकी, चामुण्डा कॉलोनी, सदर बाजार, मोतीकुंज, सौंख रोड, महोली रोड, टाउनशिप, सुदामा पुरी, रिफाइनरी नगर में कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

कोसीकलां में 86 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं वृन्दावन के जयसिंह घेरा, सेवा कुंज गली, चैतन्य बिहार, राधा निवास आदि क्षेत्रों में 47 केस सामने आए हैं। वहीं नौहझील में 33, मांट में 34, गोवर्धन में 23, बलदेव में 27, राया में 18, चौमुहां में 15, छाता , फरह , नंदगांव में भी संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'श्रमिकों की जांच कराएं' 
उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार के अनुसार कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद की समस्त औद्योगिक और वैज्ञानिक प्रतिष्ठान, सरकारी और निजी दोनों अपने कार्य बल के साथ भौतिक दूरी मानदण्डों के अनुरूप कार्य करेंगे। साथ ही उनके यहां कार्य करने वाले श्रमिकों में किसी प्रकार के लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर एवं रैपिड एन्टीजन टेस्ट परीक्षण किया जाना अनिवार्य है। 

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर 
जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने कोविड 19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर के हेल्प लाइन नम्बर 0565-2470218, 2470009, 2470254, 2974266 तथा 2974255 जारी कर लोगों से अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें