फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव मतगणना: सबसे पहले सदस्य ग्राम पंचायत के मतों की होगी गिनती

Sat, 01 May 2021 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

दो मई को होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया है।
जिले के नौ ब्लॉकों में दो मई को मतगणना होगी। इसमें सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत से लौटतीं सीडीओ ईशा प्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में पंचायत चुनाव की मतगणना में सबसे पहले सदस्य ग्राम पंचायत के पद के लिए डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ग्राम प्रधान व अन्य पदों के मतपत्रों की गिनती होगी। दो मई को होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जिले के नौ ब्लॉकों में दो मई को मतगणना होगी। इसमें सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना होगी। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार मतपेटिकाओं को खोलने के बाद मतपत्रों को अलग-अलग कर 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी। अगर गड्डियां बनाने के बाद कुछ मतपत्र बचते हैं तो उनकी अलग से गड्डी बनाई जाएगी, जिस पर मतपत्रों की संख्या की पर्ची लगाई जाएगी। इसके बाद मतों की गणना शुरू की जाएगी। 

सबसे पहले सदस्य ग्राम पंचायत के मतों की गणना की जाएगी। इसके बाद ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के मतों की गणना होगी। मतगणना के उपरांत सदस्य ग्राम पंचायत का परिणाम एआरओ द्वारा घोषित किया जाएगा। वहीं अन्य पदों का परिणाम आरओ द्वारा घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया - फोटो : अमर उजाला
मतपेटी खोलते ही पर्यवेक्षक करेंगे मतपत्रों की जांच
मतगणना टेबिल पर मतपेटी खोलने के बाद मतपत्रों को पलटा नहीं जाएगा। इससे पूर्व मतगणना पर्यवेक्षक पेटी के साथ उपलब्ध अभिलेखों से मिलान कर ये पुष्टि करेंगे कि संबंधित मतपत्र सही हैं या नहीं। इसकी पुष्टि के बाद मतपेटिका पलटकर मतपत्र बाहर निकाले जाएंगे। मतपेटिका खाली करने के बाद एक बार अभिकर्ताओं को भी दिखाई जाएगी। इसके बाद ही मतपेटिका टेबिल से हटाई जाएगी। 

सभी मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। निर्देशों के आधार पर ही मतगणना संपन्न कराई जाएगी।  -ईशा प्रिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें