फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: संक्रमण से विदेशी महिला सहित चार की मौत, 372 लोग संक्रमित मिले

Fri, 23 Apr 2021 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। नए मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार मौतें हो रहीं हैं। गुरुवार को विदेशी महिला सहित चार लोगों ने दम तोड़ दिया। 372 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इस प्रकार जहां करने वालों की संख्या 139 पर पहुंच गई है तो वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10576 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 2385 हैं।

विज्ञापन


वृंदावन में रह रही अमेरिका की महिला की कोरोना संक्रमण से केएम मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई, जबकि केडी मेडिकल कॉलेज में एक महिला और पुरुष कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जिंदगी गवां बैठे। इधर, जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 

मथुरा और ग्रामीण अंचल से 200, वृंदावन के छटीकरा, प्रेम गली तेहरा, अल्लेपुर, लाला बाबू मंदिर, राधानिवास, मनीपाडा, सर्राफा बाजार, रतन छतरी, बारह घाट, पत्थरपुरा, गोशाला नगर, गौरानगर, अटल्ला चुंगी, ओमैक्स सिटी, सुनरख रोड़, अहीरपाडा आदि क्षेत्रों से 33 केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन


मथुरा शहर के सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, कुआं गली, जंगल कट्टी, जगन्नाथपुरी, जनकपुरी, जैनमंदिर क्षेत्र, कच्ची सड़क, चंदनवन, गुरुनानक नगर, तुलसी नगर, स्वामीघाट, मनसापुरी, रानी गार्डन, बालाजीपुरम, यमुना ब्लॉक, बाद, अशोका सिटी, कर्मयोगी नगर, महोली रोड, श्यामापुरम, इंदुपुरम में पॉजिटिव केस मिले हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

एसडीएम मांट सहित पांच निकले कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा है जिससे कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम मांट सहित पांच कोरोना पॉजिटिव निकले है, जिन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि एसडीएम को सरकारी आवास में आइसोलेशन किया गया। वहीं, सभी स्टाफ की जांच की जा रही है।

19 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति
कोरोना संक्रमण से बढ़ रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत महसूस हो रही है। मांग और खपत के बीच भारी अंतर आ रहा है। बुधवार को जनपद के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई। ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आग्रह के बाद हरियाणा से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। 

सुबह लगभग पांच बजे 11.3 टन ऑक्सीजन लेकर टैंकर केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। बताया जाता है कि रात भर ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल अधिकारियों से वार्ता करते रहे। एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 8 टन ऑक्सीजन लेकर एक और टैंकर मथुरा पहुंचा। हमारे पास ढाई से तीन दिन की ऑक्सीजन की आपूर्ति है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें