कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को अभी तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वृंदावन में 62 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जबकि जनपद में 490 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
मथुरा के डैंपियर नगर, रतनकुण्ड, चौबियापाड़ा, मांट, कृष्णा नगर, बल्देवपुरी, यमुना एंक्लेव, लक्ष्मीनगर, चौमुहां, सिविल लाइन, लोहवन, गुरुनानक नगर, अडू़की, औरंगाबाद, जिला जेल, भरतपुर, शाहपुर कालोनी, चंदनवन कालोनी, गोविंद नगर, रमणरेती, राधापुरम एस्टेट, राधापुरम कॉलोनी, रिफाइनरी, मयूर विहार, भरतपुर गेट, बाढपुर, जयसिंहपुरा, अड़ींग, नगला शिवाजी, चन्द्रलोक कालोनी, जयसिंहपुर खादर, कृष्णापुरी, कैलाश नगर, मांट मूला में पॉजिटिव केस मिले हैं।
वृंदावन में मिले कोरोना पॉजिटिव
वृंदावन के गांधी मार्ग काठिया बाबा आश्रम, गोविंद देव मंदिर के समीप, ज्ञानगुदड़ी, ओमैक्स इंटरनिटी, गौरानगर कॉलोनी, सेवाकुंज, सेवा मंगलम, योगानंद ट्रस्ट राधानिवास, काठिया बाबा आश्रम गुरुकुल रोड, ठाकुरजी आश्रम, निधिवन, ओमैक्स गोपाला, श्रीनाथ अपार्टमेंट, प्रेम मंदिर, चैतन्य विहार, पुराना कालीदह, अनाजमंडी, बसेरा बैकुण्ठ, सुनरख, संत नगर, रमणरेती, आनंद वाटिका, अटल्ला चुंगी, गोलोकधाम, केशीघाट, राधानिवास में पॉजिटिव मिले हैं।