फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: पहली बार 24 घंटे में 490 लोग संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत

Sat, 24 Apr 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहली बार 24 घंटे में 490 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 140 पहुंच गई है। वहीं, जिले में 490 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11066 हो गई है। एक्टिव केस 2720 हैं। 

विज्ञापन


चंदनवन निवासी एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण से केडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि चंदनवन निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध ने कोरोना संक्रमण से केएम मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसके साथ बलदेव की महिला की केएम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 

वृंदावन निवासी एक व्यक्ति की सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में मौत हो गई। एक निजी अस्पताल में 20 लोगों की कोरोना से मौत की खबर है। यह सभी लोग अन्य जनपदों के रहने वाले बताए गए हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को अभी तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वृंदावन में 62 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जबकि जनपद में 490 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। 

मथुरा के डैंपियर नगर, रतनकुण्ड, चौबियापाड़ा, मांट, कृष्णा नगर, बल्देवपुरी, यमुना एंक्लेव, लक्ष्मीनगर, चौमुहां, सिविल लाइन, लोहवन, गुरुनानक नगर, अडू़की, औरंगाबाद, जिला जेल, भरतपुर, शाहपुर कालोनी, चंदनवन कालोनी, गोविंद नगर, रमणरेती, राधापुरम एस्टेट, राधापुरम कॉलोनी, रिफाइनरी, मयूर विहार, भरतपुर गेट, बाढपुर, जयसिंहपुरा, अड़ींग, नगला शिवाजी, चन्द्रलोक कालोनी, जयसिंहपुर खादर, कृष्णापुरी, कैलाश नगर, मांट मूला में पॉजिटिव केस मिले हैं। 

वृंदावन में मिले कोरोना पॉजिटिव 
वृंदावन के गांधी मार्ग काठिया बाबा आश्रम, गोविंद देव मंदिर के समीप, ज्ञानगुदड़ी, ओमैक्स इंटरनिटी, गौरानगर कॉलोनी, सेवाकुंज, सेवा मंगलम, योगानंद ट्रस्ट राधानिवास, काठिया बाबा आश्रम गुरुकुल रोड, ठाकुरजी आश्रम, निधिवन, ओमैक्स गोपाला, श्रीनाथ अपार्टमेंट, प्रेम मंदिर, चैतन्य विहार, पुराना कालीदह, अनाजमंडी, बसेरा बैकुण्ठ, सुनरख, संत नगर, रमणरेती, आनंद वाटिका, अटल्ला चुंगी, गोलोकधाम, केशीघाट, राधानिवास में पॉजिटिव मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें