फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 48 नए मरीज और मिले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 514 पर

Sat, 17 Oct 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार को 48 नए मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 6627 हो गई है। इनमें 5,978 लोग ठीक हो गए हैं। 135 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के 514 मरीज का उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 90.21 फीसदी हो गई है। सितंबर माह में यह दर 80 फीसदी से नीचे आ गई थी। 


जिले में शुक्रवार तक 2,31,443 सैंपल की जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 2.86 फीसदी है। बता दें कि सितंबर में नए मरीजों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया था। अक्तूबर में नए मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। यह राहत की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आवास में तैनात पुलिसकर्मी संक्रमित 

नए संक्रमित मरीजों में लेडी लॉयल की चिकित्सक, पुलिस लाइन और एसएसपी कैंपस बेलनगंज में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। निहारिका कॉलोनी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इंजीनियर कॉलोनी में एक ही परिवार में तीन, नगला जशोला और आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित पाए गए।

बमरौली कटारा, रहनकला, दयालबाग, मंगलम इस्टेट, राधिक विहार, जगदीशपुरा, मलपुरा, अर्जुन नगर, खंदौली, देवरी रोड, कमला नगर, सब्जी मंडी ताजगंज, हरीश नगर सिकंदरा, खेरागढ़, बोदला, सेवला जाट, पनवारी, लकावल, ताजनगरी, बल्केश्वर, कैलाश विहार, रामबाग ककुआ, बाग मुजफ्फर खान में भी संक्रमण के मरीज मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें