फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में चार और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अब तक 308 संक्रमित

Sun, 28 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • कोरोना संक्रमितों में दो शहर के लोग, एक वृंदावन का और एक बलदेव का शामिल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शनिवार की शाम चार और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें एक व्यक्ति वृंदावन का भी शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी इन केसों को संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं किया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 308 ही है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शहर की राधिका विहार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। कोतवाली रोड पर एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 


वृंदावन की राम नगर कॉलोनी में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से क्षेत्र में हड़कंप है। बलदेव के गांव बुखरोली में 51 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमित लोगों को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर आइसोलेट किया है। इनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद क्षेत्र में सर्वे

शहर के सदर स्थित बाढ़पुरा क्षेत्र निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब तक हीला हवाली कर रहा स्वास्थ्य विभाग महिला की मौत के बाद हरकत में आया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में घर-घर सर्वे का कार्य शुरु किया। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के लोगों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया है। टीम ने क्षेत्रीय लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया है। इस दौरान 24 अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। लोगों का कहना था कि कोरोना से जब एक जान चली गई, उसके बाद अधिकारियों की नींद टूटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें