फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू, ताजनगरी में कोई नई रियायत नहीं, सख्ती और बढ़ेगी

Mon, 04 May 2020 12:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू हो गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आगरा में कोई छूट नहीं दी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आगरा रेड जोन में है। संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसलिए किसी को भी कोई नई रियायत या छूट नहीं होगी। लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


ताजनगरी में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। इससे स्थिति चिंताजनक हो गई है। मई के शुरुआती तीन दिनों में 118 नए मामले मिल चुके हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 597 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 146 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 15 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। इसी कारण ताजनगरी को रेड जोन में रखा गया है।
विज्ञापन

एक दिन में मिले 54 संक्रमित

रविवार को कोरोना वायरस के 54 नए मरीज मिले। एक ही दिन में इतने मरीज पहले कभी नहीं मिले। नए मरीजों के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र भी बढ़ गए हैं। इनकी संख्या 38 से बढ़कर 43 हो गई है। अब तक मिले मरीजों में से 565 इन्हीं क्षेत्रों के हैं। इस बीच सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण भी शुरू हो गया, लेकिन संक्रमित की स्थिति को देखते हुए आगरा में कोई छूट नहीं दी गई है। 

शहर में पैकेटबंद दूध के बाद अब सब्जी भी पैकेट में ही मिलेगी। इसकी होम डिलीवरी की जाएगी। शहर में कोरोना संक्रमण और 20 से अधिक सब्जी विक्रताओं के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। फिलहाल 10 वार्ड में सोमवार से यह व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके बाद अन्य में लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें