दीवानी में तैनात न्यायिक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। किशनी के गांव गोपालपुर में दो और बिछवां में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया है। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई गई है।
दीवानी न्यायालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो दिन के लिए परिसर को बंद कर दिया गया है। जिला जज के आदेश पर सीएमओ ने दीवानी परिसर और न्यायालयों को सैनिटाइज कराया। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मैनपुरीः दीवानी का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन बंद रहेगा परिसर