फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: महाराष्ट्र-दिल्ली में बढ़े संक्रमण से ताजनगरी में खतरा, स्टेशनों पर बरती जा रही लापरवाही

Sat, 13 Mar 2021 10:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही कम हो गया हो, लेकिन यह खत्म नहीं हुआ
  • महाराष्ट्र और दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद के बनाए नियमों को भूला एसएन कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क लगाए यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के के रेलवे स्टेशनों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। स्टेशन में प्रवेश करने से पहले तो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है मगर बाहर की ट्रेनों से कैंट स्टेशन पर उतरने वाले यात्री बिना स्क्रीनिंग के ही बाहर निकलते हैं। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन भी बंद है। जबकि स्टेशनों पर हर रोज दिल्ली-महाराष्ट्र से आने वाले हजारों यात्री उतरते हैं।  

विज्ञापन

 
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाई गई थी। स्टेशन से प्रवेश के समय मशीन से यात्रियों की स्क्रीनिंग होती है। निकास के स्थान पर कोई मशीन नहीं है। पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य स्थानों से आने वाली ट्रेनों से रोजाना पांच हजार से ज्यादा यात्री स्टेशन पर उतरते हैं। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जाती। 

इधर, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कोई मशीन नहीं है। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन भी बंद है। मास्क लगाने पर भी कड़ाई नहीं की जा रही। स्टॉल संचालक और वेंडर भी बिना मास्क ही यात्रियों को सामान बेच रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

'कराई जाएगी व्यवस्था'
आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना से बचाव के लिए चेकिंग को सख्त किया जाएगा। बाहर से आने वाले यात्रियों की चेकिंग की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।

एसएन मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए नियमों की अनदेखी हो रही है। यहां सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं। हाल यह है कि कोविड हेल्प डेस्क खाली पड़ी है। थर्मल स्क्रीनिंग-सैनिटाइजेशन भी बंद है, जबकि अस्पतालों से संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है।  

'सख्ती से पालन कराएंगे'
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन अनिवार्य व्यवस्था है, इमरजेंसी ओपीडी में इनका पालन नहीं हो रहा, शनिवार से सख्ती से पालन करवाता हूं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें