जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाजार खोलने की व्यवस्था की गई है, लेकिन कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिले में सभी प्रमुख बाजार समेत सभी हॉटस्पॉट पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। वाहनों को बाजारों में जाने से रोका गया है। पुलिस की टीमें बाजारों में गश्त कर रही हैं। किसी को भी नियम नहीं तोड़ने दिए जाएंगे।
संबंधित खबर: मथुरा में कोरोना का कहर, एक ही दिन में पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सहित सात की मौत, 31 मरीज मिले