फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, फिर भी बाजारों में ऐसा है आलम

Tue, 07 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • गोविंद गंज सब्जी मंडी, घीया मंडी, छत्ता बाजार, भरतपुर गेट के बाजारों में उमड़ी भीड़   
  • न सामाजिक दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क, प्रशासन की लापरवाही बन सकती है मुसीबत   
विज्ञापन
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा की नगरी मथुरा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। संक्रमित मरीज रोज दहाई के आंकड़े में मिल रहे हैं। संख्या 400 पार कर चुकी है। वहीं, बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन फेल साबित हो रहा है। लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इस स्थिति में संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। 

विज्ञापन


अनलॉक-2 के दौरान तय दिनों में बाजार खोले जा रहे हैं। लोग खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है, लेकिन इस अपील का कोई असर दिखाई नहीं देता। 


सोमवार को गोविंद गंज सब्जी मंडी, घीया मंडी, कोतवाली रोड, छत्ता बाजार, भरतपुर गेट के बाजारों में भीड़ रही। भरतपुर गेट क्षेत्र में दुकानों पर महिलाओं की भीड़ थी। दुकानदार ने ग्राहकों को उचित दूरी पर खड़ा करने का कोई इंतजाम नहीं किया था। ग्राहक मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। यही हाल गोविंद गंज में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने यह कहा

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाजार खोलने की व्यवस्था की गई है, लेकिन कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
 
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिले में सभी प्रमुख बाजार समेत सभी हॉटस्पॉट पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। वाहनों को बाजारों में जाने से रोका गया है। पुलिस की टीमें बाजारों में गश्त कर रही हैं। किसी को भी नियम नहीं तोड़ने दिए जाएंगे। 

संबंधित खबर: मथुरा में कोरोना का कहर, एक ही दिन में पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सहित सात की मौत, 31 मरीज मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें