फिरोजाबाद जिले में फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी है। सोमवार को 18 और कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें उपनिरीक्षक सहित 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। तीन संक्रमित निजी अस्पताल से जुड़े हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 157 हो गई है। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पूर्व रविवार को सात कोरोना संक्रमित मिले थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि कोरोना के 18 मामले और बढ़े हैं। अब कुल 157 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 40 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमितों के संपर्क में आए लोग ट्रेस किए जा रहे हैं।