फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : आगरा में 93वीं मौत...14 नए मरीज बढ़े, संक्रमितों का आंकड़ा 1400 के पार

Tue, 14 Jul 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जिले में सोमवार तक 1411 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1154 लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। सोमवार को एक और संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या बढ़कर 93 हो गई है। 24 घंटे में कोरोना के 14 नए मरीज भी मिले हैं। 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


दयालबाग निवासी 59 वर्षीय संक्रमित की सोमवार को मौत हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि वो गंभीर हृदय रोग से ग्रस्त था। संक्रमित होने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।


प्रशासन की ओर जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सोमवार तक 1411 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 1154 लोग ठीक हो गए हैं। जिले में अभी 164 मरीजों का उपचार चल रहा है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 81.8% फीसदी हो गई है। अब तक 30510 सैंपल लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्वामीबाग, कमला नगर, सिकंदरा में मिले संक्रमित    

कोरोना वायरस का संक्रमण नए क्षेत्रों में भी पहुंच रहा है। स्वामीबाग, नगला ताल और नगला परसोली में संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। ताजगंज, कमला नगर और सिकंदरा में फिर से मरीज मिले हैं। ताजगंज में तो एक दिन में तीन मरीज पाए गए हैं।  

स्वामीबाग में 68 साल की महिला, नगला परसौली में 24 साल की युवती और नगला ताल खेरिया में 25 साल की युवती संक्रमित पाई गई है। रघुनाथपुरा कस्बा पिनाहट में भी 58 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। प्रताप नगर में 75 साल के बुजुर्ग, अंसल टाउन शमसाबाद रोड में 48 साल के पुरुष में भी वायरस की पुष्टि हुई है। 

मोती कटरा में 50 साल की महिला और नार्थ ईदगाह में 52 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ताजगंज में 52-52 साल की दो महिला, और 50 साल के पुरुष भी संक्रमित पाए गए। बृज विहार कमला नगर में 63 साल के बुजुर्ग, न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर में 39 साल का युवक और शाहगंज में 29 साल युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

92058 घरों में किया गया सर्वे

स्वास्थ्य विभाग की 1560 टीमें 92058 घरों में पहुंची। यहां के 476983 लोगों की स्क्रीनिंग की। बुखार, जुकाम-खांसी और सांस फूलने के बारे में पता किया। इनमें 118 को यह परेशानी नजर आई। टीम ने इनके नमूने लिए हैं। 

कोविड-19 सर्वे के नौवें दिन स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा मधुमेह के 1560 मरीज मिले। 881 लोगों को हायपरटेंशन की परेशानी थी। 48 को कैंसर और 111 लोग हृदय रोग से पीड़ित मिले। 23 की किडनी की बीमारी थी। 

51 लोगों को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था, 36 को खांसी थी और 31 को सांस लेने में दिक्कत थी। इन सभी के नमूने लेकर होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच करने के साथ उनको घरों पर ही रहने को भी जागरूक किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें