फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर, प्लाज्मा थेरेपी से संक्रमित की हालत में सुधार

Sat, 11 Jul 2020 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में शुक्रवार तक 1374 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 1115 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी आई है। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में पहली बार 51 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। इससे उसकी हालत में सुधार हुआ है।

विज्ञापन

 
हलवाई की बगीची निवासी संक्रमित मरीज को आठ जुलाई को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसे सांस लेने में दिक्कत होने के साथ निमोनिया और मधुमेह की भी परेशानी थी। मरीज को ऑक्सीजन दी जा रही है। 


दो डोज देने के बाद हुआ तेजी से सुधार

मेडिसिन विभाग, एनेस्थीसिया विभाग और पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने इसको प्लाज्मा थेरेपी दी। दो डोज देने के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। सांस लेने में दिक्कत कम हुई ऑक्सीजन की मात्रा की जरूरत भी आधे से कम हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीज को जब भर्ती किया गया था, तब पांच लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन दी जा रही थी। प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद मरीज को दो लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की जरूरत होने लगी। सांस लेने में परेशानी भी कम हुई है। संक्रमित मरीज को प्लाज्मा थेरेपी देने वाले चिकित्सकों की टीम में डॉ. अजीत चाहर, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. आरती अग्रवाल रहे।

दो और लोगों ने दान किया प्लाज्मा

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि अभी तक एसएन मेडिकल कॉलेज के पास ठीक हो चुके छह मरीजों ने प्लाज्मा दान किया था। उन्होंने प्लाज्मा दान करने वाले डॉ. आरके सिंह, चंदन मलिक, देव धाकरे, अमित कुमार, राजेश मंगवानी, कृष्णा कुमार का आभार जताया।

शुक्रवार रात तक जारी आंकड़ों के अनुसार आगरा में 1374 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1115 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 91 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं 168 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में 28921 मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें