फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: संक्रमित महिला की मौत, 84 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 5400 पार

Sat, 26 Sep 2020 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ नीचे गिरा है। शुक्रवार को 84 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि सिकंदरा निवासी महिला मरीज की मौत हो गई। इससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। 

विज्ञापन


सितंबर माह की शुरुआत से संक्रमण तेजी बढ़ा। 12 सितंबर के बाद तो रोज नए मरीजों का आंकड़ा 100 पार होने लगा था। यह रफ्तार गुरुवार को थोड़ी कम हुई। इस दिन 97 नए मरीज मिले। शुक्रवार को नए मरीजों का आंकड़ा घटकर 84 रह गया। 


नए कोरोना मरीजों में शहर के प्रसिद्ध महादेव मंदिर के महंत और प्रशासक भी शामिल हैं। दोनों सगे भाई हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5,410 पर पहुंच गया है। इनमें 4,301 मरीज ठीक हो गए हैं। 986 मरीज का उपचार चल रहा है। शुक्रवार तक 1,78,109 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

Trending Videos
विज्ञापन

'मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करे पुलिस'

जिलाधिकारी ने एसएसपी और सीएमओ के साथ एकीकृत कोविड कमांड-कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध पुलिस जुर्माना करे। सर्विलांस, आरआरटी और एंबुलेंस आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। 

 92 हजार लोगों की स्क्रीनिंग

संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग 247 टीमों ने दयालबाग, कमला नगर, शाहगंज, बल्केश्वर, नरायच, बोदला, सिकंदरा, ताजगंज, देवरी रोड, दहतौरा, सदर, लोहामंडी, प्रतापपुरा, शमसाबाद, फतेहाबाद, जगनेर, बाह और एत्मादपुर समेत अन्य क्षेत्रों के 22019 घरों में पहुंचकर 92446 लोगों की स्क्रीनिंग की।

टीम ने लोगों से बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा, परेशानी होने पर उनकी कोरोना वायरस की जांच कराई। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया लोगों को मल्टी विटामिन और एंटी मलेरिया की दवाएं भी दी गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें