फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज जिले में पहली बार रिकॉर्ड 78 कोरोना मरीज मिले, कई छात्र भी संक्रमित

Mon, 26 Oct 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  •  1561 कुल संक्रमित
  •  171 सक्रिय मरीज
  •  1391 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में रविवार को एक साथ 78 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतने कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण की यह पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पतालों में आइसोलेट करा दिया है।

विज्ञापन


सबसे अधिक संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में मात्र 17 और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ 60 मरीज मिले हैं। कोरोना अब ग्रामीण इलाकों में पैर पसार रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र में 13, सोरों ब्लॉक क्षेत्र में 6, पटियाली ब्लॉक क्षेत्र में 9, सिढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र में 10, अमांपुर ब्लॉक क्षेत्र में 13, सहावर क्षेत्र में 13 और कासगंज में 15 संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोरोना अस्पतालों में आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच करा रहा है। विभाग ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दो दिन पहले जताई थी चिंता 
दो दिन पूर्व शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कासगंज जिला प्रशासन के अधिकारी सीडीओ एवं सीएमओ सेे बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने और जांच बढ़ाने व अन्य जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग रिकॉर्ड मामले में एक साथ मिलने के बाद से सक्रिय हुआ है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

 

पंचायतें और नगर निकाय कराएंगे सैनिटाइजेशन
बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने पर ग्राम पंचायतों व निकायों को सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण और शहरी, कस्बाई क्षेत्रों में संक्रमितों के इलाके गंभीरता से सैनिटाइज कराएं।

होमआइसोलेशन का बदला निर्णय
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने होम आइसोलेशन का निर्णय बदल दिया है। एसडीएम सदर ललित कुमार ने बताया कि लोग होम आइसोलेशन का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। अब संक्रमितों को होम आइसोलेट नहीं किया जाएगा। सभी को अस्पताल में आइसोलेट कराया जाएगा।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने को लगाई गईं टीमें
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रशासन ने अब संक्रमितों के इलाके माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने सभी संक्रमितों के क्षेत्र में राजस्व टीमें भेज दी हैं। पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बढ़ाई जाएगी सख्ती, लोग भी हों जागरूक
एक साथ 78 कोरोना संक्रमित मिलना काफी चिंताजनक है। सभी जिम्मेदार अफसरों के साथ बैठक कर ली गई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए टीमें लगा दी हैं। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। - सीपी सिंह, डीएम।

खंगाल रहे हैं हिस्ट्री
सभी संक्रमितों को कोविड एल-1 अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। जिला अस्पताल मामो और कलावती अस्पताल गोरहा एल-1 हॉस्पिटल हैं। किसी भी संक्रमित को होम आइसोलेट नहीं किया जाएगा। सभी को अस्पताल भेजा जा रहा है। उनकी ट्रेवल और कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल रहे हैं। ताकि संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा सके। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें