कमला नगर और सीओडी कॉलोनी शाहगंज में एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। सैनिक विहार देवरी रोड, मंगलम इस्टेट दयालबाग, जगदीशपुरा, जनता क्वार्टर केदार नगर, बिचपुरी, भरतपुर हाउस, जयपुर हाउस, वेद नगर कॉलोनी, रामचंद्रपुरी द्वारिका, सीएचसी अछनेरा में संक्रमित मिले हैं।
हनुमान नगर, जयराम बाग दयालबाग, नालंदा टाउन, साकेत कॉलोनी, मानस नगर, एचआईजी फ्लैट संजय प्लेस, सरला बाग, एडीए हाइट्स फतेहाबाद रोड, पुरुषोत्तम बाग, ओल्ड ईदगाह कॉलोनी, जसराया इन्क्लेव, खंदारी, शाहगंज, ट्रांस यमुना कॉलोनी और साहित्य कुंज में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।
45114 लोगों की स्क्रीनिंग, 43 मिले संदिग्ध
स्वास्थ्य विभाग की 146 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, बोदला, शास्त्रीपुरम, ताजगंज, सदर, दौरेठा, नेहरू नगर, खंदारी, बल्केश्वर और ट्रांस यमुना कॉलोनी के 9055 घरों के 45114 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग। इसमें 43 लोग संदिग्ध मिले, इनको दवा देकर जांच के लिए नमूने भी लिए गए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।