फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: संक्रमण की चपेट में नौनिहाल, एक दिन की बच्ची समेत 41 नए मरीज मिले

Tue, 08 Dec 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 41 और मरीज मिले। चिंताजनक बात यह है कि नवजात भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस के 41 नए मरीज और मिले। 54 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कुल मरीजों का आंकड़ा 9664 है। इनमें 8921 मरीज ठीक हो चुके हैं। 167 लोगों की मौत हो चुकी है। 563 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 3.71 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।

विज्ञापन


नवजात और जल निगम कर्मचारी हुए संक्रमित

नए मरीजों में एक दिन की बच्ची और जल निगम का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। रविवार को भी एक नवजात संक्रमित मिली थी। श्यामो गांव में तीन मरीज मिले हैं। नई आबादी, बरौली अहीर, रामकुंज गली शाहगंज, आजाद नगर, कमला नगर, ताजगंज, पांडव नगर, एत्मादपुर, मलियाखेड़ा, विशेष इन्क्लेव बाईंपुर में मरीज मिले हैं। 

संगम विहार कॉलोनी रोहता, केदार नगर, अमृतपुरी मधु नगर, चीत खेरागढ़, धनौली, न्यू ईदगाह कॉलोनी, ज्योति कुंज, प्रतीक इन्क्लेव ताजगंज, निखिल पैराडाइज शास्त्रीपुरम, खेरिया मोड़, जगनेर, सदर बाजार, एससी अछनेरा, मानसरोवर दयालबाग और पुरानी मंडी ताजगंज में भी संक्रमित पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

40,808 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग की 131 टीमों ने हॉटस्पॉट एरिया के दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, बल्केश्वर, खंदारी, शास्त्रीपुरम, बोदला, ताजगंज, शाहगंज, सदर, नेहरू नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी के 8,668 घरों के 40,808 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी जांची गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा तो इनमें से 91 लोग संदिग्ध मिले। इनकी कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए नमूने लिए गए। एंटी मलेरिया, मल्टी विटामिन और विटामिन सी की दवाएं भी दी गईं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें