98 हजार लोगों में कोरोना के लक्षणों का आकलन
स्वास्थ्य विभाग की 225 टीमों ने शुक्रवार को कमला नगर, दयालबाग, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी, देवरी रोड, विभव नगर, ताजगंज, बिचपुरी, नरायच, बरौली अहीर, शमसाबाद, फतेहाबाद, यमुनाब्रिज, खंदारी, प्रतापपुरा,, बल्केश्वर और छत्ता में 22,552 घरों के 98,054 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की कोरोना वायरस की जांच की। इन्हीं क्षेत्रों में 68 शिविर लगाकर 1388 पुरुष, 1243 महिला और 91 बच्चों की सेहत की जांच की। 23 को मधुमेह और 18 को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। 99 को त्वचा रोग और 12 लोगों को दांतों की परेशानी मिली। पेट, हड्डी, आंख समेत अन्य मर्ज के 176 मरीज मिले।
315 इलाके में पहुंचा वायरस
कोरोना संक्रमण अब शहर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे जिले में फैल चुका है। जिले के 315 इलाके कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कंटेंनमेंट जोन की सूची जारी की।