एसएन कोविड अस्पताल में चार मरीज, तीन आईसीयू में
कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भी भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आइसोलेशन वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और आईसीयू में इलाज करा रहे हैं।
कोविड अस्पताल के सह प्रभारी डॉ. अजित चाहर ने बताया कि कोरोना के मरीज बढ़ने पर अस्पताल में भी गंभीर हाल के संक्रमित मरीज भर्ती होने आ रहे हैं। दो दिन में तीन नए मरीज आए हैं।
भर्ती चारों मरीजों में से तीन को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस की बीमारी भी है। इनको सांस लेने में परेशानी होने और ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा।
आइवरमेक्टिन-रेमडेसिविर का किया जा रहा स्टॉक
एसएन में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की 1.60 लाख टैबलेट का भंडार है। आइवरमेक्टिन की करीब 1200 और रेमडेसिविर के 140 इंजेक्शन हैं। इनकी कॉलेज प्रशासन और खरीद कर रहा है।