फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: संक्रमण की दर तीन गुना बढ़ी, रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया मास्टर प्लान

Sat, 01 Aug 2020 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने बनाई टास्क टीम, घनी आबादी - कॉलोनियों में पहुंचेगी 22 मोबाइल वैन
  • नमूना लेकर मौके पर ही होगी जांच, विटामिन सी, मल्टी विटामिन, एंटी मलेरिया की दवा दी जाएगी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर तीन गुनी होने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। अब हर रोज 2500 लोगों की जांच होगी। इसके लिए 22 मोबाइल वैन लगाई गई हैं, इनमें मौजूद स्वास्थ्यकर्मी कॉलोनियों में पहुंच कर लोगों की जांच करेंगे।

विज्ञापन


जून में औसतन 10 मरीज रोज मिल रहे थे, अब बीते 10 दिन से 30 मरीज हर रोज मिल रहे हैं। अभी बरसात में संक्रमण और बढ़ने की आशंका है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी तक 1500 लोगों की रोज जांच हो रही थी, अब जांच के लिए एक हजार लोग और बढ़ाए गए हैं। 


संबंधित खबर: Corona In Agra: त्योहार से पहले तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, कुल मरीजों का आंकड़ा 1800 के पार
विज्ञापन


इसके लिए 22 वैन लगाई हैं। इसमें 50 टेक्नीशियन होंगे, प्रत्येक वैन में दो टेक्नीशियन का स्टाफ रहेगा, छह लोगों को सैंपलिंग के डेटा की रिपोर्ट बनाने को लगाया गया है। इस वैन में चिकित्साधिकारी भी रहेंगे। इसमें बुखार, जुकाम, खांसी, गले में खराश, सांस फूलने के लक्षण मिलने पर तत्काल जांच कराई जाएगी। 

स्वस्थ लोगों को विटामिन सी और मल्टी विटामिन की दवा दी जाएगी। जुकाम-खांसी के मरीजों को एंटी मलेरिया की दवा दी जाएगी, यह दवा कोरोना वायरस से बचाव में कारगर साबित हो रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

कॉलोनियों में पहुंचेगी मोबाइल वैन: सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, ऐसे में जांच संख्या बढ़ाते हुए 2500 का लक्ष्य रखा है। 22 वैन लगेंगी, जिसमें टेक्नीशियन रहेंगे, यह कॉलोनी, घनी आबादी समेत कहीं भी कैंप लगाकर नमूने लेकर जांच कराएंगे। मौके पर ही रिपोर्ट देंगे, दवाएं भी मिलेंगी। 

लापरवाही से बढ़ रहे मामले : आईएमए अध्यक्ष

आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि बरसात में संक्रमण तेजी से बढ़ने के बारे में आईसीएमआर भी आगाह कर चुका था। लोग मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के पालन करने में गंभीरता नहीं बरत रहे हैं, इसके चलते संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। नियमों का सख्ती से पालन करें तो स्थिति नियंत्रित हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें