फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के दो मरीज और मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 64

Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार शाम आई रिपोर्ट में दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 64 मामले हो गए हैं। इनमें से तब्लीगी जमात से जुडे़ दो लोग ठीक होकर क्वारंटीन में है। जबकि एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
महापौर नूतन राठौर के कैंप कार्यालय पर काम करने वाला इंदिरा नगर निवासी कंप्यूटर आपरेटर विगत 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद युवक के संपर्क में आए लोगों को तलाश कर क्वारंटीन किया गया था। 20 अप्रैल को सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। 

बृहस्पतिवार शाम आई रिपोर्ट में कंप्यूटर आपरेटर के संपर्क में आया इंदिरा नगर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमित मिला है। नक्कारची टोला निवासी 37 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस महिला का 18 अप्रैल को सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव हुआ था। यह महिला हॉटस्पॉट इलाके से जुड़ी थी। इस कारण महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई में फिरोजाबाद निवासी गर्भवती निकली संक्रमित

इधर, शहर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी 22 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 21 अप्रैल को सैफई पीजीआई ले गए थे। बृहस्पतिवार शाम महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। महिला शहर के हॉटस्पॉट इलाके से जुड़ी है। 

सैफई से जांच रिपोर्ट जिले के स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित का कहना है कि सैफई में प्रसूता कोरोना संक्रमित मिली है। महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर क्वारंटीन किया जाएगा। महिला को सैफई में ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

थाना रामगढ़ क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में रखा, वो कोरोना पॉजिटिव निकला। इसकी जानकारी होने पर थाने में खलबली मच गई। दरोगा सहित 27 पुलिसकर्मी और होमगार्ड को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। अब इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें