फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कांग्रेस नेता के रिश्तेदार में संक्रमण की पुष्टि, जिले में मरीजों की संख्या हुई 11

Sat, 25 Apr 2020 05:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

20 अप्रैल को जांच के लिए भेजा था सैंपल, शनिवार को आई रिपोर्ट,
मथुरा में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों से प्रशासन की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मोहल्ला मनोहरपुरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध का सैंपल 20 अप्रैल को जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित वृद्ध जिले में पदाधिकारी रहे कांग्रेस नेता के रिश्तेदार हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन


उधर, मनोहरपुरा इलाके को प्रशासन ने उसी समय सील कर दिया था जब ओल में कोरोना पॉजिटिव जमाती मिला था। जो इस इलाके की मस्जिद में घूमने आया था। चर्चा है कि वृद्ध भी जमातियों के संपर्क में आए थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  

मनोहरपुरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध हृदय रोगी हैं। इनका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। लॉकडाउन से पहले ही इलाज के लिए लखनऊ जाते रहे हैं। 20 अप्रैल को सीने में दर्द हुआ तो वो जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से निजी अस्पताल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध को आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती

चिकित्सकों ने कोरोना संदिग्ध बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां वृद्ध का सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया और उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। शनिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 

पहले से ही सील मनोहरपुरा इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। वृद्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि परिजनों के सैंपल लेकर सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मनोहरपुरा निवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें