फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना संक्रमण से एक टीबी मरीज की मौत, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 96 मरीज

Thu, 10 Sep 2020 09:51 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डीएम ने बताया छह माह में पहली बार 96 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद आगरा में कुल मरीज 3644 हो गए हैं। इनमें से 2803 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 111 की मृत्यु हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा कोतवाली निवासी 68 वर्षीय टीबी रोगी की बुधवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 111 हो गई। आगरा में 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 96 नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3644 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक रोगी फेफड़ों में संक्रमण और टीबी से जूझ रहा था। पॉजिटिव होने के बाद संक्रमण बढ़ने से बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। 

डीएम ने बताया छह माह में पहली बार 96 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद आगरा में कुल मरीज 3644 हो गए हैं। इनमें से 2803 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 111 की मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन


फिलहाल 730 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 485 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 1,39,432 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कलक्ट्रेट में भूमि अध्याप्ति अनुभाग के अमीन के 12 सदस्यों के परिवार में चार बच्चों सहित दस संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला की मौत हो गई है। मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट में वह भी पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने इसे मृतकों की सूची में अभी शामिल नहीं किया है। पहले मृत्यु के कारणों की समीक्षा होगी।

अमीन ने बताया कि छह सितंबर को सबसे पहले बड़े भाई के दामाद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके साथ भतीजी और उसके दोनों बच्चे भी पॉजिटिव निकले। सात सितंबर को भइया, भाभी और भतीजे का टेस्ट हुआ।

उसी दिन उनका और उनकी दोनों बेटियों का टेस्ट हुआ। उसी दिन देर रात आई रिपोर्ट में 12 सदस्यों में 10 पॉजिटिव निकले। भाभी को सदमा लगा, मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 11 बजे परिवार के लोगों ने दाह संस्कार किया, इसके दो घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग से फोन पर सूचना मिली कि भाभी भी संक्रमित थीं। 
 

लापरवाही: 48 घंटे के बाद भी दो लोगों की जांच नहीं, घर भी सैनिटाइज नहीं
अमीन ने बताया कि परिवार में 10 संक्रमित मिलने पर भी परिवार के दो सदस्यों की जांच नहीं हुई है। भाभी की मौत के 48 घंटे बाद भी नमूने लेने के लिए टीम नहीं आई। घर सैनिटाइज तक नहीं किया। सीएमओ व आरआरटी टीम फोन नहीं उठाते।

लखनऊ से फीडबैक के लिए फोन आया था तो पूरी हकीकत बता दी है। उपचार भी देर से मिला। अमीन ने बताया कि जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे एंबुलेंस चालक ने फोन किया। बोला, तुम्हें लेने आ रहे हैं। उन्होंने उससे कहा कि वह घर पर ही रहेंगे, यहीं उपचार चाहिए।


इसके बाद दोबारा कोई फोन नहीं आया। 24 घंटे तक न कोई उपचार के लिए नहीं आया। मंगलवार रात जब एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव को आपबीती सुनाई तब बुधवार सुबह दो लोग आए थे और दो गोलियां दे गए हैं।
विज्ञापन

दोनों प्रधान डाकघरों में पहुंचा संक्रमण, डाक सेवाएं ठप
प्रतापपुरा प्रधान डाकघर समेत चार डाकघर बुधवार को 48 घंटे के लिए सील की दिए गए। इनमें 18 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। प्रधान डाकघर प्रतापपुरा में आठ और आगरा फोर्ट डाकघर में पांच व कलक्ट्रेट और डीएम कैंप ऑफिस के पास बने डाकघर में पांच कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवारों को चारों डाकघरों में ताला लटका रहा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन के बाद डाकघर कल भी बंद रहेंगे। शुक्रवार से इन्हें दोबारा खोला जाएगा। 

केनरा बैंक में 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव
केनरा बैंक की एक शाखा में 12 बैंककर्मी पॉजिटिव मिले हैं। डीएम ने बताया कि बैंक को 48 घंटे के लिए बंद किया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें