कोरोना वायरस का पहला हॉटस्पॉट कॉलोनी खंदारी रहा। इसके बाद संक्रमण आसपास की कॉलोनियों में भी फैला। अभी लगभग 180 से अधिक हॉटस्पॉट जोन हैं। इसमें आवास विकास कॉलोनी, बल्केश्वर कमला नगर, खंदारी, हरीपर्वत क्षेत्र दयालबाग, नगला पदी, शाहगंज, विभव नगर, नगला बूढ़ी, जीवनीमंडी और ताजगंज में लगभग रोज मरीज मिल रहे हैं।
इन कॉलोनियों में लगभग 1500 मरीज अब तक मिल चुके हैं, जो कुल मरीजों के लगभग आधे हैं। इन कॉलोनियें में परिवार में सामूहिक संक्रमण के मामले भी सबसे ज्यादा पाए गए हैं। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि इन कॉलोनियों में लगभग रोज नए मामले आ रहे हैं। पॉश कॉलोनियां हैं, जिनमें व्यापारी, चिकित्सक, विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्र, व्यवसायिक गतिविधियां करने वाले अधिक हैं।