250 दुकानों पर हो चुकी कार्रवाई
जुलाई में कोतवाली व जौहरी बाजार में संक्रमण फैल चुका है। तब जौहरी बाजार में 11 और कोतवाली मार्केट में आठ दुकानदार संक्रमित मिले थे। इनके अलावा लोहामंडी, प्रतापपुरा, शाहगंज, बोदला, छीपीटोला और राजामंडी क्षेत्र में 250 दुकानों पर नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई हो चुकी है।
देहात में बढ़ रहा संक्रमण
अछनेरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को गढ़ीमा में जांच शिविर लगाया। कुल 57 लोगों की जांच हुईं। इस दौरान दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। जिसके बाद उनको एसएन कॉलेज भेजा गया। ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह ने सैनिटाइजेशन कराया है। संक्रमित महिलाओं के मोहल्ले को सील किया गया है।
मंडी मिर्जा खां में एक महिला मिली संक्रमित
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर बुधवार को फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव मंडी मिर्जा खां के प्राथमिक स्कूल में शिविर लगाकर 82 ग्रामीणों की जांच की गई। इस दौरान एक महिला संक्रमित मिली।