फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1300 के पार, अब तक 1081 मरीज हुए ठीक

Tue, 07 Jul 2020 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में सोमवार तक 1306 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1081 ठीक हो गए हैं। जबकि 90 मरीजों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1300 के पार पहुंच गया है। सोमवार को 11 नए संक्रमित मरीज मिलने संख्या 1306 हो गई। 22 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि तीन दिन से कोई मृत्यु रिपोर्ट नहीं हुई है।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से सोमवार रात तक 1081 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में 135 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 26322 मरीजों की अब तक कोरोना जांच की गई है। मृतक संख्या 90 है। 


हलवाई की बगीची, नालंदा एस्टेट तक पहुंचा संक्रमण

नए कोरोना संक्रमित मरीज नालंदा एस्टेट और हलवाई की बगीची में भी मिले हैं। इसमें नालंदा एस्टेट में रहने वाले 53 साल के पुरुष, हलवाई की बगीची के रहने वाले 51 साल के पुरुष और बोदला जगदीशपुरा निवासी 48 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

नौलक्खा की 25 साल की महिला, प्रताप नगर निवासी 39 साल के युवक, अछनेरा के 61 साल के बुजुर्ग, शमसाबाद के 70 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित पाए गए हैं। नार्थ ईदगाह कॉलोनी में 72 साल के बुजुर्ग, नेहरू नगर के 61 साल के बुजुर्ग, आवास विकास कॉलोनी के 39 साल के पुरुष और खेरिया मोड़ के 42 साल के पुरुष में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।  

58,986 घरों का किया सर्वे

स्वास्थ्य विभाग के कोविड सर्वे के दूसरे दिन 980 टीमें 58,986 घरों तक पहुंचीं। इनमें बुखार, जुकाम-खांसी के 703 मरीज मिले। इनके नमूने लिए गए हैं। बेवजह घर से बाहर न जाने और मास्क के उपयोग के लिए जागरूक किया। 

टीम को स्क्रीनिंग में बुखार के 209, खांसी के 307 और सांस की परेशानी के 187 मरीज मिले। यह तीनों लक्षण एकसाथ किसी भी मरीज में नहीं मिले। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि इनके नमूने लेकर जांच करा रहे हैं। सभी के घर पर सर्वे होने के बाद संख्या भी अंकित की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें