फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में राज्यमंत्री के एस्कॉर्ट के चालक सहित 21 नए कोरोना संक्रमित, 1625 पर पहुंचा आंकड़ा

Sun, 26 Jul 2020 09:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में शनिवार तक 1625 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1333 ठीक हो गए हैं। 97 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। शनिवार को राज्यमंत्री के एस्कॉर्ट के चालक सहित 21 नए कोरोना मरीज पाए गए। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1625 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि शनिवार को किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई, जिससे संक्रमित मृतकों की संख्या 97 ही है।

विज्ञापन


संक्रमित चालक के पुलिस लाइन में रहने वाले परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियातन राज्य मंत्री ने भी जांच कराई, इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। राज्य मंत्री ने बताया कि कार्यालय और घर को रविवार को सैनिटाइज कराया जाएगा। पुलिस लाइन में ही एक अन्य पुलिसकर्मी और उसकी मां संक्रमित मिले हैं। 


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार को 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इससे कोरोना से ठीक होकर घर जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1333 हो गई है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 81.92 फीसदी है। शहर के अस्पतालों में 195 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

दयालबाग में मां-बेटी और गांधी नगर में दो सगे भाइयों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। न्यू लॉयर्स कॉलोनी में 45 साल के पुरुष, गुतिला शमसाबाद में 40 साल के युवक, पश्चिमपुरी में 27 साल के युवक संक्रमित मिले। 100 फुटा रोड दयालबाग में 45 साल की महिला और उसकी 16 साल के बेटी भी संक्रमित मिली। 

घटिया आजम खां में 65 साल के बुजुर्ग, लोहामंडी में 51 साल के पुरुष, मॉडल टाउन में 30 साल के युवक और 58 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गांधी नगर में 67 साल और 59 साल के दो भाई संक्रमित हुए हैं। बालूगंज में 80 साल के वृद्ध, न्यू आदर्श नगर कॉलोनी में 66 साल की महिला, प्रोफेसर कॉलोनी कमला नगर में 53 साल के पुुरुष, गोकुलपुरा राजामंडी में 46 साल के पुरुष और ताजगंज में 32 साल के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

होम आइसोलेशन में 55 संक्रमित

तीन दिन में होम आइसोलेशन में संक्रमितों की संख्या 55 हो गई है। इन्हें 17 दिनों के लिए घर में एकांतवास में रहना होगा। शनिवार को 27, शुक्रवार को 17 और बृहस्पतिवार को 11 मरीज होम आइसोलेशन में भेजे गए हैं। डीएम ने बताया कि होम आइसोलेशन में 20 से 40 साल के ऐसे संक्रमित मरीजों को रखा गया है जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं।

102 कंटेंनमेंट जोन एक्टिव

आगरा में कुल 296 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें 102 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। नए बने कंटेंनमेंट जोन में सुल्तानपुरा, नगला जस्सा, प्रवीन नगर, नगला रामबल, जगदीशपुरा, सूर्य नगर, राज नगर व देहात में गुतिला, मुरली विहार, देवरेठा शामिल हैं। 194 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें