फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवास से लौटे श्रीराम का हुआ राजतिलक लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। पंद्रह दिन से चल रहे अजीतगंज रामलीला समारोह का सोमवार की रात समापन हो गया। वनवास से लौटे श्रीराम का राजतिलक गुरु वशिष्ठ ने किया तो उपस्थित लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। समापन पर कलाकारों और कार्यकर्ताओं को पुरस्कार वितरित किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम के दरबार की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंचन कार्यक्रम के दौरान गुरु वशिष्ठ ने माताओं के आदेश पर श्रीराम का राज्याभिषेक किया। साथ ही भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्र को राजकुमार की कुर्सी सौंपी गई।। कलाकारों, कार्यकर्ताओं और सहियोगियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग) आरके दुबे ने भगवान की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन देख मन में अच्छे विचार आते हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चौहान ने कहा कि अजीतगंज की रामलीला का 104 वर्षों का इतिहास है। इस अवसर पर राधारमण मिश्रा, रामचंद्र दुबे, रामसेवक इलाही, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, , विपिन मिश्रा, सौरभ दुबे, दिनेंद्र मिश्रा, अंबुज अग्निहोत्री, रॉकी दुबे, रोहित दुबे, धर्मेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र चौरसिया, दीपू मिश्रा, अंकुर मिश्रा, ब्रजेश श्रीवास्तव, राजेश शाक्य, गोल्डन श्रीवास्तव, अभिनव मिश्रा, अभी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें