फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सिवाई में युवक की करंट लगने से हुई मौत

विज्ञापन
मृतक पुनीत का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। गांव सिवाई में शनिवार की सुबह एक युवक घर के बाहर नाली में टूटे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सिवाई निवासी सुरेश चंद्र कश्यप का 22 वर्षीय पुत्र पुनीत मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर किसी काम से गया था। तभी वह नाली में टूटे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। करीब आधा घंटे तक वह मौके पर ही पड़ा रहा।
जानकारी होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि पुनीत की शादी 15 जून को ही हुई थी। पति की असमय मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें