फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः महिला सहित तीन और कोरोना संक्रमित मिले, कोविड अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 02 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

नोएडा, गाजियाबाद और गौतमबुद्घ नगर से लौटे थे तीनों संक्रमित
विज्ञापन
एटा में ग्रामीणों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की अलीगढ़ से देर शाम आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित निकले हैं। इनमें दो अलीगंज तहसील और एक युवक सदर तहसील क्षेत्र का निवासी है। तीनों मरीजों को क्वारंटीन सेंटर से बागवाला कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, अब जिले में संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन


अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला गिरधर निवासी एक युवक गौतम बुद्ध नगर से 27 मई को वापस आया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रैपिड रिस्पांस टीम को दी थी। जहां टीम ने युवक को संदिग्ध मानते हुए परिवार सहित क्वारंटीन करा दिया था।

लॉकडाउन में फंसा रहा पति, पत्नी प्रेमी के साथ चली गई, पुलिस से बरामदगी की गुहार
विज्ञापन


रविवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सोमवार को उसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, जैथरा ब्लाक के गांव खरौली निवासी एक परिवार नोएडा से वापस आया, जहां परिवार का बस स्टैंड पर स्वास्थ्य परीक्षण किया और संदिग्ध मानते हुए परिवार के तीनों सदस्यों को क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को तीन व्यक्तियों में एक युवक कोरोना से ग्रसित निकले। वहीं सदर तहसील के गांव अचलपुर निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों व पति सहित गाजियाबाद से लौटी है।

ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें क्वारंटीन कराया गया था। सोमवार को महिला कोरोना वायरस से संक्रमित निकली। क्वारंटीन सेंटर पर एंबुलेंस को भेजा गया है, जहां से तीनों मरीजों को बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़ से देर शाम आई रिपोर्ट में एक महिला सहित दो व्यक्तियों को कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों को बागवाला वाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती होंगे। डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
 
कुल मरीज 35
मृत मरीज 03
ठीक हुए 09
एक्टिव केस 23
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें